Please wait

8-राज्यों की 49 सीटों पर 5 बजे तक 56.68% वोटिंग

दोपहर 5 बजे तक 56.68% वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 73% और सबसे कम महाराष्ट्र में 48.66% मतदान हुआ है।

20 May 2024

8-राज्यों की 49 सीटों पर 5 बजे तक 56.68% वोटिंग

2024 लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान चल रहा है।

दोपहर 5 बजे तक 56.68% वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 73% और सबसे कम महाराष्ट्र में 48.66% मतदान हुआ है। इसके अलावा ओडिशा विधानसभा के सेकेंड फेज की 35 सीटों पर 48.95%, झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर 53.82% और लखनऊ ईस्ट सीट पर 42.53% वोटिंग हुई है।

उत्तर प्रदेश के महोबा में ड्यूटी के दौरान एक CRPF जवान की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल के बैरकपुर और हुगली में भाजपा कैंडिडेट्स और TMC समर्थकों के बीच झड़प हुई है। मुंबई में मतदान केंद्र के पास डमी EVM रखने के आरोप में पुलिस ने शिवसेना (UBT) के तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

मुंबई में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, गुलजार, सुभाष घई, अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, अनिल कपूर, मनोज वाजपेयी के अलावा RBI गवर्नर शक्तिकांत दास और अनिल अंबानी ने वोटिंग की।

इसके अलावा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BSP सुप्रीमो मायावती, सतीश चंद्र मिश्रा ने लखनऊ में, राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली में वोट डाला।

543 लोकसभा सीटों में चौथे फेज तक 380 सीटों पर मतदान हो गया है। आज की सीटों को मिलाकर कुल 429 सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। बाकी 2 चरणों में 114 सीटों पर वोटिंग होगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News